फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड ने किया बेहाल, नहीं जले अलाव

विज्ञापन
श्रावस्ती में कोहरे के बीच विद्यालय जाते बच्चे। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। दिन रात चल रही बर्फीली हवा के कारण लोग गलन से बेहाल रहे। तापमान छह डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। इसके बावजूद अब तक सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई। इससे लोगों को ठंड से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में मौसम लगातार ठंडा बना हुआ है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे घने कोहरे के बीच से सूरज निकला। तेज बर्फीली हवा के कारण ठिठुरन से लोगों को कोई राहत न मिली। ठंड के कारण तहसील सहित सरकारी कार्यालयों में फरियादियों की संख्या सामान्य दिनों की अपेक्षा कम ही देखने को मिली।
जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बावजूद जिला, तहसील व नगर प्रशासन की ओर से अब तक अलाव नहीं जलवाया गया। ऐसे में जिला अस्पताल, सीएचसी व पीएचसी सहित न्यायालय, तहसील व कलेक्ट्रेट परिसर व प्राईवेट बस अड्डों पर लोगों को ठंड से कंपाते हुए देखा जा रहा है।
विज्ञापन

ठंड के बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि तापमान में अभी उतार चढ़ाव जारी रह सकता है। लोगों को शीतलहर से बचने के लिए एहतियात बरतना चाहिए।
कहीं खुले तो कहीं बंद रहे विद्यालय
जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को विद्यालय बंद करने की सूचना समय से जारी नहीं कराई गई। इसके चलते शनिवार को स्कूल बंद होने की जानकारी बच्चों व अभिभावकों को नहीं हो सकी। ऐसे में बीए एक्सीलेंट, श्रीराम आसरे मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सन राइज पब्लिक स्कूल सहित जिले के ज्यादातर निजी विद्यालय के बच्चे कांपते हुए विद्यालय पहुंचे। स्कूल पहुंचने के बाद विद्यालय बंद होने की जानकारी हुई। ऐसे में बच्चे फिर से कांपते हुए विद्यालय से वापस घर लौटे। यही हाल परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का भी रहा। छात्रों को विद्यालय बंद होने की सूचना नहीं थी। इस लिए बच्चे सामान्य दिनों की भांति विद्यालय आए, घंटों इंतजार के बाद स्कूल का ताला न खुलने व शिक्षकों के न आने पर बच्चे घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें