फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: नहीं जले अलाव, सरकारी कंबल का इंतजार

विज्ञापन
गुरुवार को भी छाया रहा घना कोहरा - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई क्षेत्र में ठंड का बढ़ता प्रकोप गरीबों पर भारी पड़ने लगा है। अफसरों की शिथिलता के कारण ठंड से बचाने के लिए किए जा रहे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे है। सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की तपिश से लेकर ठंड से बचने के लिए कंबल मिलने तक का इंतजार जरूरतमंदों को करना पड़ रहा है। घने कोहरे को देखते हुए शासन की ओर से जारी किए गए निर्देशों का अनुपालन भी कड़ाई से नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ठंड के तीखे होते तेवर के कारण देर शाम शुरू होने वाला कोहरा दोपहर तक छाया रहता है। लगातार चल रही पश्चिमोत्तर हवाओं ने मौसम का पारा और गिराकर गलन बढ़ा दी है। इससे रात का न्यूनतम तापमान लुढ़क कर सात डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है। ऐसे में लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़ों के साथ ही आग का सहारा लेने के विवश है।
इसके बावजूद प्रशासनिक अमल गरीबों और असहाय लोगों को इस कड़ाके की ठंड से बचाने को लेकर पूरी तरह उदासीन बना है। लापरवाही के चलते ही अब तक न तो जिले में वितरण के लिए कंबल आ पाए हैं और न ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था ही शुरू हो पाई है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन की ओर से कुछ एक स्थानों पर अलाव के लिए मंगाई गई पेड़ों की जड़ों को जलाने में ठंड में भी पसीना छूट रहा है। भिनगा व इकौना नगर सहित जिले के प्रमुख चुनिंदा स्थानों पर अलाव के लिए पेड़ की जड़ को जलाने के लिए रख दिया गया है। जो काफी प्रयास के बाद भी नही जल पा रही। जबकि दीवानी न्यायालय परिसर, कलेक्ट्रेट, संयुक्त जिला चिकित्सालय, सीएचसी, पीएचसी व तहसील सहित परिवहन निगम व निजी बस अड्डों के आसपास अलाव जलवाने की अभी तक कोई व्यवस्था शुरू नहीं हुई है।
मार्ग से गायब हुई निगम की बसें
परिवहन निगम की ओर से रात्रिकालीन बस सेवा पर लगाई गई रोक को वापस लिए जाने के बाद भी निगम की बसों का संचालन गुरुवार को पटरी से उतरा नजर आया। देर रात कानपुर से जमुनहा के लिए आने वाली संचालित होने वाली एकलौती बस का संचालन नही होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इतना ही नहीं भिनगा कानपुर के लिए चलने वाली पांच बसों में से चार बसें बुधवार रात व गुरुवार भोर भिनगा नहीं आई। इससे परेशान यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए निजी बसों का सहारा लेना पड़ा।
स्कूल संचालकों के ठेंगे पर डीएम का आदेश
ठंड व कोहरे को देखते हुए स्कूलों का संचालन सुबह दस बजे से कराने का डीएम का आदेश पहले दिन ही निजी स्कूल संचालकों के ठेंगे पर रहा। इसके चलते ही गुरुवार को कई विद्यालय पूर्व की तरह ही सुबह नौ बजे से खुले। सुबह नौ बजे खुलने वाले लव विद्या पीठ सहित कई अन्य स्कूलों के प्रधानाचार्यों का कहना था कि उन्हें डीएम के आदेश की जानकारी नहीं हो पाई। अब 25 से 10 जनवरी तक विद्यालय शीतकालीन अवकाश के लिए बंद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें