फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पांच दिन से लापता युवक का नदी में उतराता मिला शव

Wed, 13 Aug 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 लापता युवक का शव मिलने  के बाद रोते बिलखते परिजन। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। पांच दिन से लापता सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिहरपुर के मजरा बाबूपुरवा निवासी देवेंद्र कुमार (37) का शव मंगलवार को कोतवाली भिनगा के सिसवारा पुल के पास नदी में उतराता मिला। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र में हत्या कर शव फेंकने की चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने बताया कि देवेंद्र बीते शुक्रवार रात अचानक घर से कहीं चला गया था। घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई। पता न चलने पर सोनवा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। इस दौरान सिसवारा पुल के पास उनका शव उतराता मिला। कोतवाल भिनगा राजकुमार सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें