फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Thu, 29 May 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विवेक की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। कमलाभारी के मजरा कमली निवासी युवक का शव बुधवार सुबह गांव के बाहर बेर के पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। वहीं उसका मोबाइल व अन्य सामान बाग में पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे पिता ने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए गिलौला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है।
विज्ञापन

गिलौला क्षेत्र के ग्राम कमला भारी के मजरा कमली निवासी विवेक उर्फ बेगे (18) पुत्र गंगाराम मंगलवार रात खाना खाकर टहलने निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। परिजन पूरी रात उनकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। बुधवार सुबह तलाश करते हुए गांव के पास स्थित नौरैया बाग पहुंचे परिजनों ने देखा कि विवेक की चप्पल, पर्स व मोबाइल बाग में पड़ा था। आसपास तलाश के दौरान बाग से करीब 200 मीटर दूर खेत में लगे एक बेर के पेड़ में गमछे के फंदे के सहारे विवेक का शव लटक रहा था। इसकी सूचना गंगाराम को गिलौला पुलिस को दी। सूचना पर फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इस बारे में थानाध्यक्ष जयहरि मिश्रा का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें