फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Mon, 31 Mar 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
आकाश की फाइल फोटो।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी युवक का शव संदिग्ध हालात में उसी के घर में साड़ी के फंदे के सहारे कुंडे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे पिता ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

भिनगा नगर के मोहल्ला कानूनगोपुरा निवासी शिव कुमार सिंह उर्फ बब्बन की पत्नी की मौत हो चुकी है। बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। घर पर उसका पुत्र आकाश (19) व दो बेटियां रहती हैं। दूसरा पुत्र प्रकाश उर्फ गौधुर भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। शिव कुमार भिनगा स्थित दहाने पर काम करते हैं। मौजूदा समय उनकी दोनों छोटी बेटियां बड़ी बहन के घर गई हुई हैं। ऐसे में आकाश घर पर अकेला था। इस बीच मोहल्ले के ही कुछ बच्चों ने दहाना जाकर शिवकुमार को बताया कि घर में उनके बेटे का शव फंदे से लटक रहा है। मौके पर पहुंचे पिता ने देखा कि आकाश का शव छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रहा है। आकाश की मौत की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें