फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: प्रवेश परीक्षा में अनुपस्थित रहे 36 विद्यार्थी

Mon, 31 Mar 2025 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा रविवार को आयोजित हुई। इस दौरान दो परीक्षा केंद्रों पर कक्षा छह से नौ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा कराई गई। इसमें कुल 36 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय सिरसिया व भयापुरवा में कक्षा छह, सात, आठ व नौ की प्रवेश परीक्षा आयोजित गई। परीक्षा के लिए कुल 387 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें से 351 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा में प्रतिभाग किया। इस दौरान सिरसिया में मजिस्ट्रेट के रूप में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी देवेंद्र राम व भयापुरवा में जिला कार्यक्रम अधिकारी पीके दास तैनात रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. अमरनाथ यति ने बताया कि परीक्षा में चयनित होने वाले विद्यार्थियों की सूची एक अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी। दो अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें