फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Wed, 13 Aug 2025 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
रमवापुर में युवक का शव फंदे से लटकता मिलने के बाद मौके पर मौजूद भीड़। 
विज्ञापन
श्रावस्ती। ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा के मजरा रमवापुर निवासी सुधीर सिंह (37) का शव मंगलवार सुबह उनके खेत के पास लगे आम के पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


रमपुरवा निवासी अनिल सिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई सुधीर सिंह अविवाहित था। वह नशे का भी आदी था। मंगलवार सुबह घर से निकला था। कुछ देर बाद उसका शव खेत के पास लगे आम के पेड़ पर फंदे से लटकता होने की सूचना मिली। अनिल के मुताबिक सुधीर ने फांसी क्यों लगाई, इसकी जानकारी नहीं है। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें