फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ट्रैक्टर की टक्कर से भाई-बहन व तीन अन्य की मौत

Tue, 12 Aug 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ा ट्रैक्टर व मिक्सर मशीन।  - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिरंट। नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग पर हरबंशपुर पुलिस चौकी के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर-मिक्सर ने बाइक सवार छह लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन सहित चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आठ माह की मासूम ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन





बहराइच के रुपईडीहा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मधनगरा निवासी मंगलवती (46) रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को रक्षासूत्र बांधने के लिए रिसिया के मंगलपुरवा स्थित मायके गई थीं। उनके साथ बेटी नीतू (26) व ज्ञानवती (09) भी गई थीं। हंसी-खुशी पर्व निपटने के बाद सोमवार सुबह भाई विजय कुमार वर्मा (32) उन्हें बाइक से घर छोड़ने जा रहे थे।

विजय के साथ उनकी पत्नी सुनीता देवी (28) और आठ माह की बेटी मधु भी थी। नवाबगंज-शंकरपुर मार्ग पर हरबंशपुर पुलिस चौकी के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-मिक्सर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि विजय, मंगलवती, नीतू और ज्ञानवती की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं सुनीता और मधु गंभीर रूप से घायल हो गईं। गिरंट थाने की पुलिस ने दोनों घायलों को जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। वहां मधु की भी मौत हो गई। भीषण सड़क हादसे की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी घनश्याम चौरसिया जिला अस्पताल भिनगा पहुंचे। उन्होंने घायल सुनीता का कुशलक्षेम जाना और परिजनों से हादसे की जानकारी ली। वहीं एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम और सीओ सतीश शर्मा समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।






मुख्यमंत्री ने जताई शोक संवेदना, बेहतर इलाज का दिया निर्देश



गिरंट क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में मासूम सहित पांच लोगों की मौत की सूचना पर मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम ऑफिस के एक्स हैंडल पर जारी पोस्ट में शोक संवेदना के साथ-साथ जिला प्रशासन को घायल के बेहतर इलाज के लिए निर्देशित भी किया गया है।




हादसा करने वाले ट्रैक्टर-मिक्सर व दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया, जिसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन




-घनश्याम चौरसिया, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें