फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कमरे में फंदे से लटकता मिला युवक का शव

Sun, 13 Apr 2025 03:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बसभरिया पुरैना निवासी युवक का शव शनिवार को उसी के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गिलौला क्षेत्र के ग्राम बसभरिया पुरैना निवासी सलमान (18) पुत्र रहमान शनिवार घर में अकेला था। परिवार के लोग घर से बाहर गए थे। दोपहर बाद घर लौटी उसकी छोटी बहन ने आवाज दी, लेकिन काफी देर तक न तो अंदर से आवाज आई और न ही घर का दरवाजा ही खुला। इस पर बहन ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन पहुंचे पड़ोसियों ने छत के सहारे घर में जाकर देखा तो उसका शव छत के कुंडे से रस्सी के फंदे से लटक रहा था। थानाध्यक्ष जयहरी मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चलेगा, उसी के अनुसार करवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें