फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जानलेवा गड्ढों से भरा है भिनगा-बहराइच फोरलेन

विज्ञापन
फोरलेन मार्ग पर लक्ष्मननगर के पास बने पुल पर जानलेवा गड्ढे। - फोटो : फोरलेन मार्ग पर लक्ष्मननगर के पास बने पुल पर जानलेवा गड्ढे।
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला। तराई में भिनगा-बहराइच फाेरलेन पर गड्ढों की भरमार है। खैरी मोड़ से कलेक्ट्रेट तक साइडों पर जानलेवा गड्ढे हैं, यही नहीं साइडों पर लगी झाडिय़ों के चलते फोरलेन पर कई जगह अंधे मोड़ बन गए हैं, जो कभी भी हादसे का सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसा तब है जब इसी फोरलेन मार्ग से लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार समेत जिले के अन्य हुक्मरान भी गुजरते हैं। बावजूद इसके राहगीरों को हो रही समस्या पर जिम्मेदार अंजान बने हैं। प्रस्तुत है पड़ताल करती हुई एक रिपोर्ट....

साइड में धंसा फोरलेन मार्ग, डाल दी मिट्टी
भिनगा-बहराइच फोरलेन मार्ग भंगहा मोड़ के पास साइड में धंस गया है और बड़ा सा गड्ढा बन गया है। जिम्मेदारों ने इसे छिपाने के लिए इसमें मिट्टी भर दी है, इससे ये और खतरनाक हो गया है। मिट्टी डालने से जहां किनारे पर टीले जैसा बन गया है तो वहीं भारी वाहनों के साइड लेने पर पलटने का खतरा बढ़ गया है। राहगीर रोशन लाल, महेश विश्वकर्मा, मोहित मिश्रा ने बताया कि कई बाइक सवार गिर कर चोटिल हो चुके हैं।
विज्ञापन


पुलिया पर गड्ढों की भरमार
फोरलेन पर लक्ष्मणनगर से पहले पुलिया पर कई जानलेवा गड्ढे बने हैं। अगर जरा सा ध्यान नहीं दिया तो अनियंत्रित होकर पानी से लबालब पुलिया के नीचे गिर सकते हैं। राहगीर मनोज सोनी, राजेश पांडेय, मुईन आदि ने बताया कि गड्ढों के चलते बाइक व चार पहिया वाहनों में जंपिंग होती है और कई बार बाइक सवार हादसे का शिकार भी होते हैं। राहगीरों ने गड्ढों को भरवाने की मांग की।

दो किमी में आधा दर्जन से अधिक गड्ढे
लक्ष्मणनगर से गिलौला जाने वाले मुख्य मार्ग पर भी गड्ढों की भरमार है। भिनगा-बहराइच फोरलेन से मुड़ते ही जहां सड़क धंसी हुई है तो वहीं तिलकपुर से पहले दो किमी के भीतर आधा दर्जन से अधिक जानलेवा गड्ढे हैं। यही नहीं गड्ढों के साथ-साथ बजड़ियां भी बिखरी पड़ी हैं, जिसके चलते बाइक सवार गिर कर चोटिल हो रहे हैं। राहगीर सूरज पांडेय, शोभित शुक्ला, गिरधारी आदि ने बताया कि गड्ढों के चलते प्रतिदिन एक दर्जन से अधिक लोग चोटिल हो रहे हैं। विभागीय जिम्मेदारों ने कुछ दिन पहले कुछ गड्ढों को भरा था, बाकी को अधूरा छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें