फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: राजदूत व दूतावास मंत्री ने तपोस्थली में की प्रार्थना

Wed, 02 Apr 2025 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 तपोस्थली ​स्थित श्रीलंका मंदिर में ​भिक्षु श्रद्धालोक महाथेरो से आर्शीवाद लेतीं म्यामांर की दू
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा व म्यांमार की दूतावास मंत्री थिन प्यंत थिडा क्याव दो दिवसीय दौरे पर रविवार को श्रावस्ती पहुंचे थे। दोनों ने सोमवार को महेट में प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने श्रद्धालोक महाथेरो से आशिर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्रद्धालोक महाथेरो ने कहा कि बौद्ध संस्कृति का पूरे विश्व में महत्व है। इस अवसर पर बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ के निदेशक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने उन्हें प्रतीक चिह्न प्रदान किया। इस दौरान एसडीएम इकौना ओमप्रकाश, सीओ इकौना सतीश कुमार शर्मा, नायब तहसीलदार प्रांजल त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्रीलंका से आए अनुयायियों ने की प्रार्थना


कटरा (श्रावस्ती)। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती मंगलवार को अनुयायियों से गुलजार रही। श्रीलंका से 40 सदस्यों का दल मंगलवार को तपोस्थली पहुंचा। इस दौरान दल के सदस्यों ने भिक्षु दीपालोक थेरो के नेतृत्व में गंध कुटी में प्रार्थना की। इस दौरान भिक्षु दीपालोक ने बताया कि बुद्ध कहते हैं, अपने जीवन में दूसरों से लड़ाई लड़ने से अच्छा है तुम खुद पर जीत हासिल कर लो। इससे तुम्हें कभी कोई दिक्कत नहीं आएगी। हमेशा जीत तुम्हारी ही होगी। इसके बाद सभी अनुयायियों ने सभा मंडप, शिवली स्तूप, राहुल कुटी, संघाराम बुद्ध विहार सूर्यकुंड, कच्ची कुटी पक्की कुटी, ओड़ाझार का भ्रमण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें