फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थाई अनुयायियों ने की पूजा-अर्चना

Sat, 21 Nov 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 जेतवन परिसर में पूजा करते बौद्ध अनुयायी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती के जेतवन परिसर में शनिवार को थाईलैंड के बौद्ध अनुयायियों ने अपने रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की। इस दौरान बौद्ध भिक्षु देवानंद ने सभा में अनुयायियों को धर्म और सत्य के महत्व के बारे में बताया।
विज्ञापन

भिक्षु देवानंद ने कहा कि श्रद्धा के बिना धर्माभ्यास संभव नहीं है। श्रद्धावान व्यक्ति अपने बल से भवसागर पार कर सकता है। अप्रमाद के मार्ग पर चलने वाला व्यक्ति सुखमय जीवन जीता है। उन्होंने कहा कि सत्य का रस सभी रसों से श्रेष्ठ है और मनुष्य का प्रज्ञामय जीवन सबसे उत्तम है। उन्होंने निर्वाण की कामना करने वालों को त्रिरत्नों की शरण लेने की सलाह दी। साथ ही समृद्धि के लिए सही दिशा में कठोर परिश्रम, यश के लिए सत्यनिष्ठा और मित्रता बढ़ाने के लिए दूसरों को कुछ देने के महत्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

सभा के बाद बौद्ध अनुयायियों ने जेतवन परिसर का भ्रमण किया और यहां के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर कई बौद्ध अनुयायी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें