फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अस्पतालों में जांच और टीकाकरण ठप

Mon, 12 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
जिला क्षय नियंत्रण केंद्र में बंद कर्मियों के कक्ष।- 
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा स्वास्थ्यकर्मी कई दिनों से मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। सोमवार को सभी लखनऊ में आयोजित अनिश्चितकालीन धरने में शामिल होने चले गए। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। कई अस्पतालों में जांच और टीकाकरण का काम बाधित रहा। इलाज और जांच की सुविधा नहीं मिलने से मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोई ठोस वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन


क्षय नियंत्रण केंद्र में बंद मिले कई कक्ष
जिला क्षय नियंत्रण केंद्र में सोमवार को चिकित्सक डॉ. रोहित मौजूद मिले, लेकिन माइक्रोस्कोपी लैब, सीबीनॉट लैब और डीआरटीबी कक्ष समेत कई कक्ष बंद रहे। इससे सिरसिया से आए इस्लमुद्दीन को केवल चिकित्सीय परामर्श मिल सका। टीबी जांच कराने पहुंचे घोलिया तराई निवासी गीता और सागरगांव निवासी गोलीराम को वापस लौटना पड़ा। पैथोलॉजी, ब्लड बैंक और कार्यालय का काम भी प्रभावित रहा।

मल्हीपुर सीएचसी में एक चिकित्सक मिले
तुलसीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, मल्हीपुर सीएचसी में केवल चिकित्सक डॉ. सिद्धेश वर्मा मौजूद मिले। अन्य कक्षों में ताले लटके रहे या दरवाजे बंद मिले। मरीजों को इलाज और जांच के लिए परेशानी उठानी पड़ी। सरकारी सुविधा नहीं मिलने पर लोगों को निजी पैथोलॉजी में जांच करानी पड़ी। टीबी मरीजों को भी केवल चिकित्सीय सलाह मिल सकी।
विज्ञापन


प्रभावित रहा टीकाकरण कार्यक्रम
गिरंट बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर गिरंट में एलटी अरुण कुमार के हड़ताल पर रहने से मरीजों को खून की जांच निजी पैथोलॉजी में करानी पड़ी। एएनएम सरिता शर्मा के अनुपस्थित रहने से गर्भवती और धात्री महिलाओं के साथ नवजात बच्चों का टीकाकरण प्रभावित रहा। स्टाफ नर्स अल्पना के हड़ताल पर होने से प्रसव पीड़िताओं को भी परेशानी हुई।

सिरसिया सीएचसी में भी मरीज परेशान
सिरसिया प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी में अधीक्षक डॉ. सत्यशरण मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि डॉ. अजीत सिंह, तरुण शुक्ला, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. शगुफ्ता शाहीन, डॉ. मधु और डॉ. शिवानी के हड़ताल पर होने से सेवाएं प्रभावित हैं। पीएचसी पड़वलिया में तैनात डॉ. मुजाहिद रजा को सिरसिया सीएचसी से संबद्ध किए जाने की जानकारी मिली। यहां डॉ. जीतेंद्र कुमार भी हड़ताल पर रहे। वहीं, सीएचसी लक्ष्मणपुर बाजार में तैनात डॉ. आदर्श पूर्ण सोनी की कुर्सी खाली मिली। फोन पर उन्होंने बताया कि वह अगले दिन से हड़ताल पर रहेंगे। इससे मरीजों को इलाज के लिए परेशानी उठानी पड़ी।

जिला क्षय नियंत्रण केंद्र में बंद कर्मियों के कक्ष।- 

जिला क्षय नियंत्रण केंद्र में बंद कर्मियों के कक्ष।- 

जिला क्षय नियंत्रण केंद्र में बंद कर्मियों के कक्ष।- 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें