गिरंट बाजार। हरदत्तनगर गिरंट बाजार निवासी महिला ने पड़ोसियों पर उनके घर पर कब्जे के प्रयास व विरोध पर उनकी पिटाई का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला चांदबीबी (30) ने अपनी तहरीर में बताया कि उनका घर गिरंट बाजार में है। रविवार शाम लगभग पांच बजे वह अपने घर पहुंची तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है। साथ ही उनके पड़ाेसी अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर में मौजूद थे। चांदबीबी ने आरोप कि जब उन्होंने घर में कब्जे का जब विरोध किया तो विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया। साथ ही लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया। शोर सुन अन्य ग्रामीणों के आने पर विपक्षी धमकी देते हुए चले गए। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।