फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: तापमान 43 पार, धूप ने लोगों को झुलसाया

Sun, 26 Apr 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
 चटख धूप में चेहरा ढक कर जाता बाइक सवार।- संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। इससे मई-जून की गर्मी का अहसास हो रहा है।
विज्ञापन


शनिवार को चटख धूप के साथ ही आर्द्रता 38 प्रतिशत रही, इसके चलते दिन भर लोग बेहाल रहे। तराई में अप्रैल माह के शुरुआती सप्ताह में जहां ठंड थी और लोगों को चादर व कंबल का इस्तेमाल करना पड़ रहा था, तो वहीं माह के अंतिम सप्ताह में अचानक गर्मी बढ़ गई है।

गर्मी का आलम ये है कि मात्र पांच दिनों के भीतर तापमान चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। शुक्रवार को जहां तापमान 42 डिग्री था, तो वहीं शनिवार को 1.3 डिग्री बढ़कर 43.2 डिग्री पहुंच गया। चटख धूप के साथ ही लगभग तीन किमी प्रति घंटे की रफ्तार से लू चली, इसके चलते दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखा।
विज्ञापन



-
तरल पदार्थ का करें सेवन
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एनएन पांडेय ने बताया कि अचानक तापमान बढ़ने से डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए और जरूरी होने पर ही घर से निकलें। दिन के समय पूरी आस्तीन के सूती कपड़े पहनें। बासी व ज्यादा तला-भुना खाना खाने से बचना चाहिए। उल्टी या दस्त आने पर तत्काल चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें