फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत, फंदे से लटका मिला शव

Thu, 17 Apr 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। चौबेडीह के मजरा सुजानडीह में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत हो गई। उसका शव कमरे में छत के कुंडे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। पुलिस को सूचना दिए बिना परिवार के लोगों ने रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


हरदत्त नगर गिरन्ट क्षेत्र के ग्राम चौबेडीह के मजरा सुजानडीह निवासी लेंगड़ पुत्र भुस्सू ने मंगलवार को किसी बात को लेकर अपनी पुत्री चांदनी (16) को डांटा था। इसके बाद चांदनी बिना खाना खाए कमरे में चली गई। बाद में उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। देर रात परिवार के लोग जब चांदनी को खाना खाने के लिए बुलाने गए तो कई बार पुकारने के बाद भी अंदर से कोई आवाज नहीं आया। इस पर किसी अनहोनी की आशंका में परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर पहुंचे परिजनों देखा कि चांदनी का शव उसी के दुपट्टे के सहारे छत के कुंडे से लटक रहा था। परिवार के लोगों ने आननफानन शव को फंदे से नीचे उतारा। बाद में पुलिस को सूचना दिए बिना रात में ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना है कि किसी बात को लेकर घर वालों ने किशोरी को डांटा था। इसी के बाद किशोरी ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिवार के लोग थाने आए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें