श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में महिला कोच की तैनाती न होने से महिला खिलाड़ियों को पुरुष कोच से ही प्रशिक्षण लेना पड़ रहा है। हालांकि अब तक कई महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में नाम रोशन किया है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में पुरुष खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए कबड्डी, खो खो, एथलेटिक्स, फुटबाल, बास्केटबाॅल सहित अन्य खेल के लिए कोच तैनात हैं। वहीं महिला खिलाड़ियों के लिए एक भी प्रशिक्षक तैनात नहीं है।
बॉक्स में
राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर तक दम दिखा चुकी हैं महिला खिलाड़ी
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हरिहरपुर रानी की वार्डन कैसरजहां ने बताया कि प्रदेश स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में छात्राएं दूसरा स्थान हासिल कर चुकी हैं। वहीं 68वीं राष्ट्रीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है। बताया कि स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला प्रशिक्षक न होने के कारण विद्यालय की खेल शिक्षिका को साथ भेजना पड़ता है।
महिला प्रशिक्षक की तैनाती का कोई प्रावधान नहीं है पर महिला कोच तैनात की जा सकती है। शासन को मांगपत्र भेजा है। मंजूरी मिलने पर तैनाती की जाएगी।
- शिवकुमार यादव, जिला क्रीड़ाधिकारी