फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: अनुशासन के लिए टोलीवार ड्रिल जरूरी

Wed, 28 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा अतुल कुमार चौबे बुधवार पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पहुंच कर परेड की सलामी लेने के साथ ही परेड का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परेड में एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल करवाई। मौके पर मौजूद प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिया कि ड्रिल के दौरान अनुशासन का विशेषतौर से ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

उन्होंने ड्यूटी के दौरान सभी कर्मचारियों को वर्दी दुरुस्त रखते हुए पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ ड्यूटी करने व जनता से मधुर व्यवहार करने के लिए भी निर्देशित किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों को इंसास राइफल, एसएलआर, कार्बाइन व स्मॉल आर्म्स की हैंडलिंग की बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। संवाद


शांतिभंग मे छह गिरफ्तार
श्रावस्ती। जिला पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जांच अभियान के दौरान पुलिस ने 33 वाहनों का ई-चालान कर 50,500 रुपये की शमन राशि भी वसूली। दूसरी तरफ मल्हीपुर पुलिस ने मंगलवार रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर उसके पास से दस लीटर कच्ची शराब भी बरामद की। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम खवाकला निवासी दलसिहार के रूप में हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें