फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

Fri, 07 Aug 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
बीएसए को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
श्रावस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पांडेय के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी आकांक्षा रावत से मुलाकात की। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में शिक्षकों ने छात्रों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए दबाव न बनाने की मांग की। यह मांग शिक्षकों की कमी और एकल व शिक्षक विहीन विद्यालयों की स्थिति के कारण की गई। उन्होंने अपार आईडी के संबंध में 1345 विद्यालयों को दी गई नोटिस तत्काल वापस लेने को कहा। यह कार्य ब्लॉक व जिलास्तरीय कार्मिकों से कराने की मांग की गई। शिक्षकों ने कन्वर्जन कॉस्ट और खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराने की भी मांग की। मध्याह्न भोजन का संचालन बाराबंकी व सुल्तानपुर की तर्ज पर विद्यालय प्रबंध समिति के माध्यम से कराने की बात कही। 15,000 बीटीसी व उर्दू शिक्षक भर्ती के 10 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षकों का चयन वेतनमान स्वीकृत करने की भी मांग की गई। साथ ही, 12460 शिक्षक भर्ती के शिक्षकों का सत्यापन पूर्ण कराकर एरियर भुगतान करने की भी मांग की। इस मौके पर जिला मंत्री सत्य प्रकाश वर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें