फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरणा एप के विरोध में उतरे शिक्षक

विज्ञापन
एसडीएम व सीओ को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग में लागू किए गए प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षक लामबंद हैं। इसके खिलाफ शिक्षकों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान शिक्षकों ने राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले बेसिक शिक्षामंत्री स्वतंत्र प्रभार को संबोधित पंद्रह सूत्री ज्ञापन एसडीएम व सीओ भिनगा को सौंपा।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी भिनगा चंद्रमोहन गर्ग व सीओ सिटी डॉ. जंग बहादुर यादव को सौंपे ज्ञापन में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष नीलमणि शुक्ल ने कहा है कि प्रदेश में पांच सितंबर से परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों व विद्यालयों की सभी गतिविधियों की निगरानी की व्यवस्था की गई है।
यह व्यवस्था एनजीओ आधारित है। इसे लागू करने से पूर्व सभी विद्यालयों में एंड्राइड फोन व टेबलेट उपलब्ध कराया जाए। यदि पद रिक्त है तो शिक्षकों की तैनाती उनके घर से दस किलोमीटर की परिधि में की जाए। प्राकृतिक आपदा व प्रतिकूल मौसम में शिक्षकों को इससे छूट दी जाए। शिक्षकों को मिड-डे-मिल योजना से प्रथम रखा जाए।
विज्ञापन

इसके साथ ही आवश्यकता पड़ने पर शिक्षकों की तात्कालिक समस्या का निवारण करने के साथ ही ईएल की सुविधा, साप्ताहिक कार्य दिवस की सुविधा, सफाई कर्मी की उपस्थिति प्रेरणा एप के माध्यम से कराने, सभी विभागीय सूचना प्रेरणा एप के माध्यम से देने, प्रत्येक कक्षा के लिए सहायक अध्यापकों को नियुक्त करने, प्रेरणा एप के आधार पर शिक्षकों के विरुद्ध कोई भी कार्रवाई सक्षम अधिकारी की ओर से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के बाद करने तथा एप के अंतर्गत बीएसए व बीईओ कार्यालय को भी सम्मलित करने एवं शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्य से हटाने की मांग उठाई है।
ज्ञापन देने वालों में प्रकाश चंद्र मिश्र, प्रदीप पटेल, राजकुमार सिंह चौहान, अजय कुमार वर्मा, अमित चंद्र मिश्र, दीपक केसरवानी व नरेंद्र प्रताप सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें