श्रावस्ती। राजकीय हाईस्कूल सेमरा टिटिहिरिया में तैनात सहायक अध्यापक रजनीश कुमार त्रिपाठी को शिक्षकों की कमी की वजह से राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा से संबद्ध किया गया था। आरोप है कि इससे नाराज शिक्षक सोमवार को बिना अवकाश मंजूर कराए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे और अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया।
इस पर प्रभारी डीआईओएस अजय कुमार ने उनका वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। प्रभारी डीआईओएस ने बताया कि निर्धारित समय पर स्पष्टीकरण न देने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगा।