फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: शिक्षक पति पर दूसरी पत्नी व परिचित संग मिलकर मारपीट का आरोप

Mon, 09 Jun 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरंट बाजार (श्रावस्ती)। गोंडा के मनकापुर क्षेत्र अंतर्गत बंजरिया निवासी महिला ने रविवार हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को तहरीर दी है। इसमें शिकायतकर्ता ने प्राथमिक विद्यालय मोंगला के प्रधान शिक्षक को अपना पति बताते हुए उन पर अपनी पत्नी व परिचित के साथ मिलकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बंजरिया निवासी रंजना मिश्रा ने कहा है कि उसका विवाह वर्ष 2003 में गोंडा के वजीरगंज क्षेत्र के ठोटलापुर निवासी राघवेंद्र प्रताप मिश्रा से हुआ था। मौजूदा समय राघवेंद्र प्रताप मल्हीपुर के प्राथमिक विद्यालय मोगला में प्रधानाध्यापक हैं। पीड़िता के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। वर्ष 2010 से पति के साथ मतभेद के बाद पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली थी। न्यायालय से पीड़िता को 3000 रुपये प्रतिमाह भरण-पोषण का आदेश मिला। इसी बीच राघवेंद्र चोरी-छिपे बहराइच के बख्शीपुरा में घर बनाकर रहने लगा। पीड़िता को जब इसकी जानकारी हुई तो वह भी वहीं रहने लगी। इसके बाद राघवेंद्र प्रताप अचरौरा शाहपुर और वर्तमान में हरदत्त नगर गिरंट के नई बस्ती गौसपुर में दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा। रविवार को जब पीड़िता बच्चों के साथ राघवेंद्र के घर पहुंचीं, तो वहां पहले से मौजूद राघवेंद्र प्रताप, उनकी दूसरी पत्नी सुनीता व एक अन्य पप्पू यादव पुत्र शंभू यादव ने पीड़िता से अभद्रता करते हुए डंडों से हमला कर दिया। पीड़िता को बचाने का प्रयास कर रही पुत्री अर्पिता उर्फ कली, आकृति व पुत्र अर्पित मिश्रा को भी मारा पीटा गया। इस दौरान पीड़िता व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। ऐसे में पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस बारे में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना है कि महिला व उसके बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें