इकौना (श्रावस्ती)। इकौना क्षेत्र के ग्राम मझौवा सुमाल निवासी विवाहिता ने शनिवार सास की प्रताड़ना से तंग आकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी इकौना लाए। वहां हालत में सुधार न होता देख चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
बलरामपुर के ललिया निवासी आंचल मिश्रा (20) का विवाह विगत वर्ष इकौना क्षेत्र के ग्राम मझौवा सुमाल निवासी लक्ष्मी नारायण से हुआ था। मौजूदा समय लक्ष्मी नारायण पंजाब के लुधियाना में रहकर मजदूरी करता है। शनिवार आंचल ने सास की प्रताड़ना से तंग आकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी के बाद सास सावित्री देवी व ससुर उसे सीएचसी इकौना लाए। इसके बाद सास-ससुर उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए। वहीं हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। (संवाद)