फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Fri, 02 May 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय ददौरा में फर्जी अभिलेख के सहारे नौकरी कर रहे सहायक शिक्षक पर विगत वर्ष हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने केस दर्ज किया था। फर्जी शिक्षक तब से विद्यालय छोड़ कर भागा हुआ था। हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने बृहस्पतिवार रात उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बस्ती जिले के दुबौलिया क्षेत्र के ग्राम हेंगापुर निवासी विनोद कुमार फर्जी अभिलेख के सहारे शिक्षक बना था। उसकी तैनाती उच्च प्राथमिक विद्यालय ददौरा में सहायक शिक्षक के पद पर थी। बीईओ जमुनहा की तहरीर पर हरदत्त नगर गिरंट पुलिस ने केस दर्ज किया था। इसके बाद से आरोपी विद्यालय छोड़ कर फरार था। बृहस्पतिवार रात हरदत्त नगर गिरंट पुलिस को जानकारी मिली कि विनोद बदला आया है। इस पर पुलिस ने उसे बदला चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी शिक्षक को पुलिस ने संबंधित न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें