फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: छात्राओं को ब्लू फिल्म दिखाने का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 19 Mar 2025 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। उच्च प्राथमिक विद्यालय संतलिया में तैनात सहायक शिक्षक को सिरसिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे संबंधित न्यायालय में पेश किया गया। आरोप है कि सहायक शिक्षक छात्राओं को मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाता था।
विज्ञापन


सिरसिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय संतलिया में तैनात सहायक शिक्षक प्रभाकर श्रीवास्तव पर आरोप है कि उसने पांच व 12 मार्च को छात्राओं को मोबाइल पर ब्लू फिल्म दिखाया। इसका खुलासा होने के बाद सोमवार को बीएसए ने उसे निलंबित कर दिया था। वहीं सिरसिया पुलिस ने उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया था। थानाध्यक्ष सिरसिया राजकुमार सरोज का कहना है कि सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में पेश किया गया था। वहां से उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें