फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक के अनुरूप हो ताजिया की लंबाई : डीएम

Fri, 19 Jun 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित शांति समिति की बैठक में मौजूद डीएम व एसपी सहित अन्य
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें सभी को शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने व शांति व्यवस्था कायम रखने का निर्देश दिया। साथ ही डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने ताजिए की लंबाई मानक के अनुरूप ही रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि त्योहार में कोई भी नई परंपरा कायम करने की कोशिश न करें, जिससे अमन-चैन में बाधा उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जुलूस के दौरान भ्रमणशील रहेंगे। कोई भी अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं रहेगा। मुहर्रम में जुलूस के दौरान ताजिया की लंबाई मानक के अनुरूप रहे तथा डीजे की ध्वनि अधिक न रखें। एसपी राहुल भाटी ने कहा कि मुहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी सीओ व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। जुलूस के दौरान सादी वर्दी में महिला व पुरुष पुलिसकर्मी को तैनात किया जाए, ताकि अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके। बैठक का संचालन एडीएम ललित कुमार ने किया। एसडीएम इकौना पीयूष जायसवाल, जमुनहा एसके राय, एसडीएम प्रवीण यादव, संजय कुमार, सीओ आलोक सिंह, भारत पासवान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें