फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत कार्य में गुणवत्ता का रखें ध्यान : डीएम

Sat, 29 Jul 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। राप्ती नदी में विगत दिनों आई बाढ़ के कारण वीरपुर लौकिहा के निकट भिनगा मल्हीपुर मार्ग पूरी तरह कट गया था। इसकी मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी कृतिका शर्मा ने किए जा रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने इसमें गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। ताकि पुन: बाढ़ की स्थिति बनने पर सड़क सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन

डीएम ने सड़क पर जल निकासी के लिए डाली जा रही पाइप की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस दौरान एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, एसडीएम जमुनहा रामप्यारे, अधिशासी अभियंता बाढ़ कार्य खंड विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें