फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: निर्देश के बाद भी नहीं खुले अधिकांश स्कूल

Sat, 29 Jul 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शासन के निर्देश के बावजूद अधिकांश बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को ताला पड़ा रहा। मोहर्रम का अवकाश निरस्त होने के बावजूद चंद विद्यालय ही खुले। जो विद्यालय खुले भी वहां बच्चे नहीं पहुंचे। इसके चलते शिक्षकों को काफी इंतजार के बाद स्कूल में ताला डाल कर वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


29 जुलाई को नई शिक्षा नीति लागू होने के तीन साल पूरे होने के मौके पर शनिवार व रविवार को दिल्ली में अखिल भारतीय शिक्षा समागम का आयोजन किया गया है। इसका उद्घाटन शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को करना था। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दिखाया जाना था।
इसी कारण शासन स्तर से बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को घोषित मोहर्रम का अवकाश निरस्त कर दिया गया था। साथ ही आदेश दिया गया था कि सभी विद्यालयों को पूर्व की भांति खोलकर पीएम के उद्घाटन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण बच्चों को दिखाया जाए।
विज्ञापन

इसके बावजूद जिले के ज्यादातर परिषदीय विद्यालय शनिवार को बंद रहे। जो विद्यालय खुले भी वहां बच्चे ही नहीं पहुंचे। दूर दराज क्षेत्र ही नहीं भिनगा नगर के विद्यालय भी इससे अछूते नहीं रहे। यही स्थिति तहसील व ब्लाक मुख्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों की भी रही। जहां ज्यादातर विद्यालय शनिवार को मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी बंद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें