फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सर्वे दो हजार आबादी का, पानी पहुंचा महज 460 घरों तक

Sun, 24 Sep 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत जांचने के लिए डीएम ने शनिवार को दो परियोजनाओं का निरीक्षण किया। हुसेनपुर खुरहरी गांव में दो हजार लोगों के सर्वे के बाद महज 460 घरों तक ही पानी पहुंचा। वहीं बरदेहरा गांव की परियोजना अधूरी मिली। डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए समय पर परियोजना पूरी करने व सभी के घरों तक पानी पहुंचाने को कहा।
विज्ञापन


हुसेनपुर खुरहरी में जल जीवन मिशन की परियोजना पूरी हो चुकी है। इसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए डीएम कृतिका शर्मा अचानक गांव पहुंच गईं। यहां कनेक्शन देने के लिए 2,000 घरों का सर्वे हुआ था पर कार्यदायी संस्था ने महज 460 घरों में कनेक्शन दिया। डीएम ने अन्य लोगों को भी कनेक्शन देने के आदेश के साथ आपूर्ति सुचारू रखने के लिए समय से पंप चलाने को कहा।
बरदेहरा परियोजना अधूरी मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर करते हुए निर्धारित समय में इसे पूरा करने का आदेश दिया है। डीएम ने अधिशासी अभियंता जलनिगम एसएम असजद को परियोजना की नियमित समीक्षा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें