फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: वाहन की टक्कर में बैलगाड़ी सवार की मौत

Sun, 24 Sep 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच जमुनहा मार्ग पर शुक्रवार देर रात इटरौली चौराहे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बैलगाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें बैलगाड़ी सवार सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरखा बुजुर्ग के मजरा झोझी पुरवा निवासी मकसूद (29) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस पर सवार दरगाह शरीफ क्षेत्र के मझौवा बुजुर्ग के मजरा जब्दी निवासी लल्लू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस ने घायल लल्लू को मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती करवा दिया। जबकि मृतक की पत्नी गुलशन जहां की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



छात्राओं ने बनाएं व्यंजन
श्रावस्ती। स्व. श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। गृह विज्ञान विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता को तीन ग्रुपों में बंटा गया था। इसमें द रायल ग्रुप ने ब्रेड रोल, पायल ग्रुप ने छोला-भटूरा जबकि जायका ग्रुप की छात्राओं ने शाही टुकडा बनाया। तीनों समूहों में 45 छात्राओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्राचार्य शिम्मी तिवारी सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें