फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों में छिपा सूरज, पारा लुढ़कने से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में दो दिन सामान्य रहा मौसम बुधवार दोपहर बाद अचानक बदल गया। सुबह सात बजे तक जहां कोहरा छाया रहा। वहीं इसके बाद कुछ पलों के लिए खिली धूप ने मौसम को सामान्य बना दिया। जिसे देख लोगों ने राहत महसूस की। लेकिन लोगों को ज्यादा देर तक राहत नहीं मिली। अचानक शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी के बाद सूरज बदली में छिप गया। इस दौरान चलने वाली पश्चिमोत्तर बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठंड का अहसास कराया।
विज्ञापन

जिले में मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार को दिन में जहां धूप खिली। वहीं देर रात तराई ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। बुधवार सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रहा। इस बीच चलने वाली बर्फीली हवा ने लोगों को ठिठुरन का अहसास दिलाया। इसके बाद कोहरे की चादर चीर कर निकले सूरज को देख लोग राहत की उम्मीद में घरों से बाहर निकल आए। लेकिन लोगों की यह उम्मीद ज्यादा देर तक कायम न रही। आसमान पर अचानक शुरू हुई बादलों की लुकाछिपी के बीच सूरज बदली में छिप गया।
इस दौरान छाई धुंध के कारण मौसम पूरी तरह से बदल गया। इस बीच चली पश्चिमोत्तर बर्फीली हवाओं ने लोगों को एक बार पुन: ठिठुरने पर विवश कर दिया। जिससे बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। बुधवार को तराई का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस मापा गया। वहीं फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमपी सिंह के अनुसार तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें