फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्ग किनारे तड़पता रहा पीड़ित, तमाशबीन बने रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। कोरोना घातक ही नहीं, अब उसके नाम से भी लोग घबराने लगे हैं। इसका खामियाजा शनिवार को श्रीनगर निवासी एक युवक को भुगतना पड़ा। दर्द से कराह रहे युवक को पहले बस से नीचे उतार दिया गया। वह सड़क किनारे पड़ा तड़पता रहा। कोरोना की आशंका के चलते लोग उसकी मदद को आगे नहीं आए। बाद में पत्नी ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने के कारण उसे बहराइच रेफर किया गया था, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव निवासी बच्छराज (45) पुत्र परशुराम चार माह पूर्व मेहनत मजदूरी करने दिल्ली गया था। जहां से शनिवार को वह प्राइवेट बस से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसके पेट व सिर में दर्द था। जिससे वह काफी परेशान हो गया। इसकी जानकारी के बाद बस के चालक व परिचालक ने उसे मल्हीपुर के बैरियर चौराहे पर उतार दिया। दर्द से बेहाल बच्छराज मार्ग किनारे पड़ा तड़पता रहा
। इस दौरान लोग तमाशबीन बने रहे। हर कोई कोरोना के डर से उसके पास जाने से कतराता रहा। बच्छराज के बताए नंबर पर फोन कर लोगों द्वारा इसकी जानकारी उसकी पत्नी शकुंतला को दी गई, जो सीएचसी में आशा कार्यकर्ता है। सूचना पर शकुंतला ने उसे सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया। जहां जांच में बच्छराज की आंत फटी होने की जानकारी हुई।
विज्ञापन

इसके बाद चिकित्सक ने उसे संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जहां हालत में सुधार होता न देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया। जिसकी बहराइच ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। शव को शनिवार शाम गांव लाकर परिवारीजनों की ओर से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें