कटेहरी। कटेहरी बीआरसी परिसर में विद्यालय से बाहर रह गए बच्चों को फिर से शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हो गया। शिक्षकों को ड्रॉप आउट बच्चों की पहचान और उन्हें पढ़ाई से जोड़ने के तरीकों पर जानकारी दी गई।
शिक्षकों को भाषा, गणित, हमारा परिवेश, प्रवेश प्रक्रिया और अंग्रेजी जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पाठक ने कहा कि अभिभावकों को जागरूक करना भी जरूरी है। यदि अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजेंगे तो ड्रॉप आउट की समस्या कम होगी। प्रशिक्षक डॉ. विनोद पासवान और सतीश वर्मा ने कहा कि इस कार्य में शिक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शिक्षकों ने अपने अनुभव भी साझा किए और ड्रॉप आउट बच्चों को दोबारा विद्यालय भेजने का संकल्प लिया।