भिनगा स्थित एक मस्जिद में नमाज पढ़ते लोग।
श्रावस्ती। रमजान के अंतिम शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान मस्जिदों के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था भी देखने को मिली। मौलाना गुल मोहम्मद ने बताया कि रमजान माह में पड़ने वाले आखिरी जुमे (शुक्रवार) को अलविदा की नमाज पढ़ी जाती है। इस नमाज में लोगों ने अल्लाह से अपने रोजों और इबादत के कबूल होने की दुआ मांगी। उन्होंने बताया कि अलविदा की नमाज के बाद से ही ईद की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। भिनगा के जामा मस्जिद, ईदगाह, रजा जामा मस्जिद, सत्तीचौरा मस्जिद, दहाना मस्जिद में लोगों ने नमाज पढ़ा।