फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गीत-संगीत के माध्यम से संस्कृत में दक्ष होंगे छात्र

Tue, 19 Aug 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक विद्यालय बगुरइयां में सोमवार से 12 दिवसीय संस्कृत शिविर शुरू हुआ। इसका शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उम्मुल खैर ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन


प्रशिक्षक दिवाकर पांडेय ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य संस्कृत भाषा के प्रति समाज में जागरूकता, संस्कृत के प्रति संकोच को समाप्त करना व इसे जनसामान्य की भाषा बनाना है। शिविर में छात्र-छात्राओं को खेल जैसा माहौल देकर गीत-संगीत, संवाद, शब्द पहेलियों, चित्रों व अभिनय के माध्यम से संस्कृत भाषा सिखाई जाएगी।

प्रधानाध्यापिका उम्मुल खैर कहा कि संस्कृत भाषा को घर-घर पहुंचाना केवल भाषा के प्रसार का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आत्मगौरव को दोबारा जागृत करने की प्रक्रिया है। इस दौरान शिक्षिका कुसुम, विभा पांडेय, शिक्षामित्र हितेंद्र नंदन पांडेय सहित 25 विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें