फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: ऑनलाइन पढ़ाई कर 11 विषयों में पारंगत होंगे विद्यार्थी

Wed, 06 May 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शिक्षा विभाग ने शिक्षा गुणवत्ता को सुधारने के लिए स्वयम पोर्टल शुरू किया है। इसके माध्यम से कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थी 11 विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई कर सकेंगे। डीआईओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने विद्यालयों को विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। पोर्टल एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा स्तर सुधारेगा। एक मई से एक सितंबर तक विभिन्न विषयों की कक्षाएं संचालित होंगी। परीक्षा के लिए 7 से 9 सितंबर तक नामांकन कराना होगा। सभी विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा 10 से 15 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। इससे विद्यार्थी अपने शिक्षा स्तर का मूल्यांकन कर पाएंगे। शिक्षक और अभिभावक भी इस पोर्टल से विभिन्न पाठ्यक्रमों की शिक्षा ले सकते हैं।
विज्ञापन

इन विषयों की कर सकेंगे पढ़ाई
स्वयम पोर्टल पर विद्यार्थी 11 विषयों की पढ़ाई कर सकेंगे। इनमें लेखा शास्त्र, व्यवसाय अध्ययन, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, गणित, भौतिकी, मनोविज्ञान, अंग्रेजी व समाजशास्त्र विषय को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें