भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
- फोटो : भारत-नेपाल सीमा पर गश्त करते पुलिस व एसएसबी के जवान।
श्रावस्ती। सीमा सुरक्षा को लेकर सोमवार शाम मल्हीपुर थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने पुलिस व एसएसबी टीम के साथ सीमावर्ती गांवों में पैदल गश्त की। थाना प्रभारी संयुक्त टीम के साथ इंडो-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र गुर्जर गौरी, बनकटी, भचकाही पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और सीमावर्ती पगडंडियों की सुरक्षा व आवागमन संबंधी जानकारी ली। साथ ही ग्रामीणों को किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु देखने पर तत्काल पुलिस व डॉयल 112 पर सूचना देने की अपील की गई।