फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: विद्यालय में सांप देख चीख पड़े छात्र

Wed, 10 Sep 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
सांप को रेस्क्यू करता वनकर्मी। - संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती। हरदत्त नगर गिरंट वन क्षेत्र के ग्राम पटना स्थित एक निजी विद्यालय में मंगलवार को एक कोबरा दिखा। इससे बच्चों में दहशत फैल गई। इसी तरह ग्राम नासिरगंज के मजरा रमवापुर में सोमवार रात एक घर में विषैला सांप दिखा। वनकर्मियों ने दोनों सांपों को रेस्क्यू कर वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन


बारिश का मौसम और उमस भरी गर्मी से जहां आम जनजीवन बेहाल है, वहीं विषैले जीव-जंतुओं के निकलने का भी सिलसिला तेज हो गया है। मंगलवार को हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के ग्राम पटना स्थित एक निजी विद्यालय में विषैला सांप निकल आया। इससे छात्र भयभीत होकर चीख पड़े।

प्रधानाचार्य खेमराज पाठक की सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने सांप को रेस्क्यू किया और उसे सुरक्षित सुजानडीह जंगल में छोड़ दिया।

उधर, इसी क्षेत्र के ग्राम नासिरगंज के मजरा रमवापुर निवासी अलखराम वर्मा के घर में सोमवार रात एक सांप दिखाई दिया। इससे परिजनों में अफरातफरी मच गई। पीआरवी पुलिस व वनकर्मियों की टीम ने सांप को रेस्क्यू कर सुजानडीह वन क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें