फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को अवश्य भेजें विद्यालय : बीएसए

Sun, 31 Aug 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। परिषदीय विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गिलौला क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय एकडगवा में आयोजित गोष्ठी में बीएसए अजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


अभिभावकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी लोग बच्चों को नियमित विद्यालय भेजें। जब तक बच्चा नियमित विद्यालय नहीं जाएगा, तब तक उसकी रुचि पढ़ाई में कम ही रहेगी। विद्यालय में बच्चों को नए साथी व शिक्षा का माहौल मिलता है, इससे बच्चे शीघ्र पढ़ना-लिखना सीख पाते हैं। इसलिए बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों को विद्यालय अवश्य भेजें।

गोष्ठी के दौरान अभिभावकों को निपुण भारत मिशन, डीबीटी, ऑपरेशन कायाकल्प, शारदा कार्यक्रम व समर्थ कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। इस मौके पर डीसी सामुदायिक सहभागिता प्रणव त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें