स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम में मौजूद एएसपी।
- फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। जिले के 26 राजकीय हाईस्कूलों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इसकी गुणवत्ता जांचने के लिए शनिवार को एसपी अनूप सिंह के निर्देश पर एएसपी व एसपीसी नोडल क्षेत्राधिकारी नगर सहित सभी नोडल पुलिस अधिकारियों ने स्कूलों में छात्रों से वार्ता कर शिक्षण कार्य का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें सामाजिक कुरीतियों के बारे में बताते हुए जागरूक किया गया।
स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम के तहत शनिवार को राजकीय हाईस्कूल बंठिहिवा में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने छात्रों को पुलिस की कार्य प्रणाली के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्हें आपात काल के लिए टोल फ्री नंबर 112 के बारे में बताया। कहाकि किसी भी प्रकार की कोई घटना दुर्घटना हो तो टोल फ्री नंबर 112 पर सूचना दे सकते हैं। जिसका तत्काल रिस्पांस मिलेगा।
इस दौरान एएसपी ने छात्र छात्राओं को अंग्रेजी व गणित भी पढ़ाया। एसपीसी नोडल क्षेत्राधिकारी नगर डॉ. जंग बहादुर यादव ने राजकीय हाई स्कूल पिपरहवा, क्षेत्राधिकारी जमुनहा हौसला प्रसाद ने हाईस्कूल चिरैया मल्हीपुर में जाकर छात्र-छात्राओं से वार्तालाप कर शिक्षण कार्य का जायजा लेते हुए उन्हें पढ़ाया। इस दौरान सभी थाने पर नियुक्त नोडल पुलिस अधिकारी ने नामित स्कूलों में जाकर छात्रों से वार्तालाप कर शिक्षण कार्य का जायजा लिया।