फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: कोहरे के साथ चली तेज सर्द हवा

Thu, 06 Nov 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
भेसरी गाव के पास घने कोहरे के बीच से गुजरता ट्रक। -संवाद
विज्ञापन
श्रावस्ती/तुलसीपुर। तराई का मौसम बुधवार सुबह अचानक बदल गया। घना कोहरा छा गया। इस दौरान चली तेज सर्द हवा ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता घटी रही और वाहनों को फॉग लाइट जलाकर चलना पड़ा। 10 बजे के बाद धूप निकली, तो लोगों को ठंड से राहत मिली।
विज्ञापन



तराई में बीते सप्ताह हुई झमाझम बारिश के बाद से लगातार मौसम बदल रहा है। कोहरे के बीच बुधवार की सुबह तराई में लगभग आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्द हवा चली, इससे ठंड कई गुना बढ़ गई। सुबह के समय ज्यादातर लोग घरों में कैद रहे, मार्निंग वॉक के लिए कम ही लोग निकले।

कोहरे व सर्द हवा से बचने के लिए सुबह के समय लोगों को स्वैटर-जैकेट में देखा गया। ठंड से बचने के लिए जमुनहा क्षेत्र में छोटे-छोटे बच्चों को कूड़ा जलाकर हाथ सेंकते देखा गया। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद गुनगुनी धूप निकली, जिससे लोगों को कोहरे से राहत मिली, लेकिन सर्द हवा चलने का सिलसिला अभी भी जारी है। शाम व रात के समय ठंड में इजाफा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें