फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर नवविवाहिता को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। दहेज के लिए सोनवा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसकी शिकायत मायके पक्ष ने पुलिस से की है। पुलिस लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर पति सहित पांच के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बहराइच के थाना पयागपुर अंतर्गत हटवा गोबार निवासी संध्या (22) पुत्री तीरथराम की शादी मई 2019 को सोनवा के ग्राम रघुनाथपुर निवासी प्रमोद उर्फ डगऊ से हुई थी। संध्या की मौत अचानक मंगलवार देर शाम उसी के घर में हो गई। इस मामले में मृतका संध्या के पिता तीरथराम ने सोनवा थाने में एक शिकायती पत्र दिया है। इसमें पति प्रमोद उर्फ डगऊ ,ससुर गजेंद्र, सास निर्मला देवी, जेठ विनोद कुमार व जेठानी पर आरोप लगाया है कि ये लोग बार-बार उससे दहेज के रूप में दो लाख रुपये मांग रहे थे। इसके लिए संध्या को तंग भी करते थे।
मंगलवार देर शाम इन लोगों ने संध्या की गला दबाकर हत्या कर दी तथा बिस्तर पर लिटा कर ऊपर रजाई डालकर सभी घर से भाग गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता तीरथराम की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रदेव पांडेय ने बताया कि पिता की तहरीर पर दहेज उत्पीड़न व दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें