फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेले पिता ने की छेड़छाड़, थाने में पीड़िता के चाचा को पुलिस ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एक बालिका से उसके सौतेले पिता ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत पीड़िता ने एएसपी से की तो उन्होंने भिनगा कोतवाली प्रभारी को फोन कर शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया। एएसपी के कहने पर जब पीड़ित बालिका कोतवाली पहुंची तो वहां मौजूद पुलिस कर्मी ने उसके साथ आए चाचा की ही पिटाई कर नाम पता नोट कर घर भेज दिया। मामले में कार्रवाई होती न देख पीड़ित ने रविवार को दोबारा एएसपी को सारी जानकारी दी। इस पर नाराज एएसपी ने मामले की जांच का आदेश देते हुए कोतवाली में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की शिनाख्त परेड कराने का निर्देश दिया। वहीं पीड़िता का मुकदमा क्यों नहीं दर्ज हुआ इसकी रिपोर्ट भी प्रभारी निरीक्षक से मांगी है।
विज्ञापन

भिनगा थाना क्षेत्र की एक महिला कुछ दिनों पूर्व अपनी 12 वर्षीय बेटी व बेटे को लेकर दूसरे आदमी के साथ भाग गई थी। इस मामले में महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत लेकर महिला अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे के कार्यालय पहुंची। यहां महिला के शिकायत कहने से पूर्व ही उसके साथ आई 12 वर्षीय पुत्री ने रो करके एएसपी के सामने अपने सौतेले पिता पर रात में सोते समय छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
इस पर एएसपी ने तत्काल भिनगा कोतवाली प्रभारी दद्दन सिंह को फोन करके बालिका की शिकायत दर्ज करने व तत्काल कार्रवाई करने का आदेश फोन पर दिया। इसके साथ ही बालिका के साथ आए उसके सगे चाचा को कोतवाली जाकर मामला दर्ज कराने को कहा। एएसपी के आश्वासन पर जब पीड़िता व उसका चाचा भिनगा कोतवाली पहुंचे तो वहां उनकी शिकायत सुनने वाले एक पुलिस कर्मी ने चाचा की पिटाई कर दी। इसके बाद नाम पता नोट कर घर भेज दिया।
विज्ञापन

एक सप्ताह बीत जाने के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो रविवार को फिर पीड़ित बालिका व उसका चाचा एएसपी कार्यालय पहुंचा और कोतवाली में हुई घटना को बताया। इस शिकायत को सुनने के बाद नाराज एएसपी ने मामले की जांच का आदेश करते हुए कोतवाली में तैनात सभी पुलिस कर्मियों की शिनाख्त परेड बालिका के सामने कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही एक सप्ताह में किन कारणों से पीड़िता का मुकदमा दर्ज नहीं किया गया, इसकी भी जानकारी प्रभारी निरीक्षक से मांगी है।
वहीं इस मामले में कोतवाली भिनगा प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि रविवार को पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पाक्सो सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं पीड़िता के चाचा के साथ मारपीट के मामले में पीड़ित को भ्रम होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें