फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरक में गंदगी व अंधेरा देख एएसपी नाराज

विज्ञापन
गिलौला थाने का निरीक्षण करते एएसपी। - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। गिलौला थाने का शुक्रवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बैरक में न सिर्फ गंदगी देखने को मिली, बल्कि वहां प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं मिली। कार्यालय निरीक्षण में जहां अभिलेख अपूर्ण मिले, वहीं 21 विवेचनाएं लंबित मिली। इस पर नाराज एएसपी ने व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। दोबारा निरीक्षण में खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गिलौला थाने का शुक्रवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, मेस, बैरक व कार्यालय की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी ने देखा कि बैरक में जगह जगह गंदगी है। इतना ही नहीं बैरक में प्रकाश की कोई व्यवस्था भी नहीं मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए एएसपी ने बैरक में रह रहे आरक्षियों को सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने व सुबह होते ही सबसे पहले प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराने का निर्देश दिया।
इसके बाद थाना कार्यालय पहुंचे एएसपी को वहां रखे अभिलेख अधूरे मिले। इस पर नाराजगी जताते हुए प्रधान आरक्षी को अभिलेखों को पूरा करने, उन्हें सुव्यवस्थित ढंग से रखने का निर्देश दिया। इसके बाद एएसपी ने थाने में प्राप्त शिकायतों, दर्ज मुकदमों व कार्रवाइयों की समीक्षा की। जिसमें उन्हें वर्ष 2019 की पंद्रह तथा 2020 की छह विवेचनाओं सहित कुल 21 विवेचनाएं लंबित मिली।
विज्ञापन

इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने प्रभारी निरीक्षक गिलौला सहित विवेचना अधिकारियों को दस दिन में लंबित विवेचनाओं का निपटारा करने का निर्देश दिया। वहीं थानाध्यक्ष को एएसपी ने व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए दोबारा निरीक्षण में खामियां मिलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। इस मौके पर थाना प्रभारी सहित सभी उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षी व महिला तथा पुरुष आरक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें