फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभों और जलस्रोतों से रहें दूर: डीएम

Sun, 27 Sep 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तेज हवा और बारिश के बीच प्रशासन ने जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अधिक बारिश के कारण राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 70 सेमी ऊपर पहुंच गया है। नदी का बहाव तेज है, हालांकि अभी वह अपने कैचमेंट में बह रही है। खराब मौसम को देखते हुए स्थिति संवेदनशील है।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन व आपदा प्रबंधन विभाग की प्रमाणित सूचनाओं पर ही भरोसा करें। सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों से बचें। नदी किनारे, जलभराव वाले क्षेत्रों और निचले इलाकों में रहने वाले लोग तत्काल सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर चले जाएं।

बाढ़ के दौरान पानी उबालकर ही पीएं। जलभराव वाले स्थानों पर बिजली के खंभों, तारों और ट्रांसफार्मर से दूर रहें और पेड़ों के नीचे न जाएं।

बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने के साथ बच्चों को जलभराव, गड्ढों और उफनती नदियों के पास न जाने दें। मवेशियों को ऊंचे स्थान पर रखें और चारे की व्यवस्था करें।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि बचाव दल, बाढ़ चौकियां और शरणालय सक्रिय हैं। आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर 1077, 7905573303, 7991990387, 9721939303 और 05250297302 पर सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें