फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: एनआरसी में भर्ती बच्चों का जाना हाल

Sun, 11 Jan 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
एनआरसी में बच्चे का हाल पूछतीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी। -स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने शनिवार को एनआरसी, संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा व वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया। एनआरसी में भर्ती बच्चों व उनके तीमारदारों से सुविधाओं का जायजा लिया। वन स्टाप सेंटर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन


पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) का राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने निरीक्षण किया। वहां पांच कुपोषित बच्चे भर्ती मिले। उन्होंने बच्चों को पुचकारते हुए उनका हाल पूछा तथा उनके तीमारदारों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।

प्रभारी डाॅ. गोविंद शुक्ला को निर्देश दिया कि भर्ती मरीजों को समय-समय पर दवाएं व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। इसके बाद उन्होंने संयुक्त जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ओपीडी, एसएनसीयू वार्ड, जच्चा-बच्चा वार्ड, महिला वार्ड व लेबर रूम आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


उन्होंने सीएमएस को निर्देशित किया की गर्भवती महिलाओं के खानपान, दवा, इलाज तथा टीकाकरण आदि का विशेष ध्यान रखें। इसके बाद महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने सेंटर में आने वाली महिलाओं और बालिकाओं को दी जाने वाली कानूनी, चिकित्सा सहायता व सेवाओं की समीक्षा की। दो बालिकाएं आवासित मिलीं। उन्होंने सेंटर में रजिस्टर के रखरखाव, सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता और कर्मियों की उपस्थिति की जांच की।

सेंटर पर सफाई व्यवस्था बेहतर न होने पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और नियमित सफाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. राजपाल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहम्मद मुमताज व डीपीओ पीके दास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें