फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जा ब्लॉक मुख्यालय का, सुविधाएं नदारद

विज्ञापन
श्रावस्ती के गिलौला सुविखा मार्ग पर जलभराव - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला को ब्लॉक मुख्यालय सहित क्षेत्र का प्रमुख बाजार होने का दर्जा प्राप्त है। बौद्ध परिपथ किनारे बसे इस कस्बे में रहने वालों को मूल भूत सुविधाएं भी नसीब नहीं हो रही हैं। जल निकासी का प्रबंध न होने के कारण लोगों को मार्ग पर फैले गंदे पानी में होकर जाना पड़ता है। इसके बावजूद समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बौद्ध परिपथ के दोनों पटरियों पर बसे गिलौला कस्बे को क्षेत्र का प्रमुख बाजार होने का गौरव प्राप्त है। इतना ही नहीं यह गांव ब्लॉक मुख्यालय होने के साथ ही यहां ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों के आवास व कार्यालय मौजूद हैं। गांव के विकास की जिम्मेदारी निभाने वाले खंड विकास अधिकारी भी यहीं रहते हैं। इसके बावजूद गिलौला निवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ रहा है। यहां जलनिकासी का उचित प्रबंध न होने के कारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाले मार्ग, गिलौला सुविखा मार्ग सहित कई अन्य स्थानों पर नाली न होने से लोगों के घरों का गंदा पानी सड़क पर ही जमा रहता है।
प्रत्येक मौसम में यहां जलभराव होने के कारण मार्ग पर जमा पानी काला पड़ चुका है। जिससे उठने वाली दुर्गंध से सांस लेना दूभर रहता है। ऐसा नहीं कि इस मार्ग पर नाली का निर्माण नहीं कराया गया हो। गुणवत्ता विहीन निर्माण के कारण जहां नालियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं उनके चोक हो जाने से नालों का पानी भी मार्ग पर फैल रहा है। इसकी लगातार शिकायतों के बाद भी अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह सहित जिला पंचायत राज अधिकारी का ध्यान आकर्षित कराते हुए मौका मुआयना कराने व समस्या से निजात दिलान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें