फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम-जानकी मंदिर से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया स्थित राम-जानकी मंदिर से सोमवार रात अष्टधातु की चार मूर्तियां चोरी हो गईं। पुजारी ने तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया में प्राचीन राम-जानकी मंदिर है। जहां राम, लक्ष्मण, सीता व हनुमान जी की करीब 95 वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां स्थापित थीं। पुजारी विद्याराम शुक्ल प्रतिदिन कि भांति सोमवार रात पूजा करके घर चले गए थे। देर रात चारों मूर्तियां चोरी हो गईं। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचने पर पुजारी को इसकी जानकारी हुई।
पुजारी के अनुसार चोरी हुईं मूर्तियों का वजन करीब 15 किलोग्राम है। पुजारी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। एएसपी बीसी दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मूर्तियां बरामद कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें