फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी का तीन दिवसीय लघु सामाजिक चेतना अभियान प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसिया (श्रावस्ती)। सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा की ओर से तीन दिवसीय लघु सामाजिक चेतना अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत बुधवार को डी कंपनी भैंसाही नाका की ओर से जूनियर हाईस्कूल सिरसिया में किया गया। जहां जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि की ओर से दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
विज्ञापन

एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा की डी कंपनी भैंसाही नाका की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय लघु सामाजिक चेतना अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कमलेश यादव ने की।
एसएसबी भिनगा के कमांडेंट सीएस तोमर ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती व दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीणों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छ भारत मिशन सहित भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सीमा क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराकर लोगों को सामाजिक रूप से जागरूक करना है। यह अभियान 19 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं ने ंरैली निकाल कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए लोगों को जागरूक किया।
मौके पर कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान उप कमांडेंट ज्ञानेंद्र कुमार, सहायक कमांडेंट (संचार) दीपक कुमार, विद्यालय के प्रधानाचार्य व शिक्षक सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें