फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सैनिक पंचायत में जुटे एसएसबी जवान

Fri, 22 Dec 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में बृहस्पतिवार को सैनिक पंचायत का आयोजन किया गया। कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता उप कमांडेंट सोनू कुमार ने की। इस दौरान सैनिक पंचायत में मौजूद अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों की समस्याएं सुनकर निराकरण के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान जवानों को साइबर सुरक्षा व स्वच्छता अभियान के बारे में बताया गया। इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक सूरत सिंह, केएच भोमेश्वर सिंह, तिलेंद्र बोरा व नरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



23 दिसंबर को होगी चयन प्रतियोगिता
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में 23 दिसंबर सुबह 11 बजे से विभिन्न खेलों के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराया जाएगा। जिला क्रीड़ाधिकारी शिवकुमार यादव ने बताया कि 26 दिसंबर को गोंडा में मंडल स्तर पर व 28 दिसंबर से चार जनवरी तक अमर शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम क्षेत्रीय खेल कार्यालय बस्ती में चयन ट्रायल होगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें